कलवार महिला समिति द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित

अखिल असम कलवार महिला समिति, तिनसुकिया जिला समिति द्वारा तिनसुकिया गौशाला में गौ पूजन एवं गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की सदस्याओं ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर चारा अर्पित किया तथा गौशाला के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान कर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गौ संरक्षण, सेवा भावना तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था। उपस्थित सदस्याओं ने गौ सेवा को मानवता, करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्याओं में श्रीमती शशिकला जायसवाल (अध्यक्ष), श्रीमती गीतांजलि शाह (सचिव), श्रीमती बिनीता शाह (कोषाध्यक्ष), श्रीमती सबिता शाह, श्रीमती अंजू शाह, श्रीमती मधु शाह, श्रीमती बबीता गुप्ता, श्रीमती रीभा शाह, श्रीमती गुंजन शाह, श्रीमती नीता शाह, श्रीमती नीता जायसवाल, श्रीमती उषा कलवार, श्रीमती संगीता कलवार, श्रीमती वर्षा गुप्ता, श्रीमती सबिता देवी तथा अन्य सदस्याएँ शामिल रहीं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभी सदस्याओं ने गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज, परिवार एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

“सेवा, संस्कार और समर्पण ही समाज की वास्तविक शक्ति हैं।”

संपादक Manoj Kumar Shah

इस पोस्ट को अपने समाजबंधु के साथ जरूर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *