45 वाँ संस्करण 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह एक विवाह ऐसा भी दिनांक- 25 फरवरी 2024 (रविवार) समय – 9 बजे सुबह से 5 बजे संध्या तक स्थान – हाई स्कूल खेल मैदान, ढाका, पूर्वी चम्पारण, (बिहार) मान्यवर, ढाका विधान सभा क्षेत्र सहित] चम्पारण की महान जनता, पंचायत प्रतिनिधिगण एवं शुभचिन्तको तथा कार्यकर्तागण के आशीर्वाद से वर्ष 2001 से लगातार राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न पदो पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कार्य करने का सौभाग्य मिल रहा है। हमने पीड़ित मानव सेवा के क्रम में सामाजिकता से जुड़े कई अनछुए पहलुओं को करीब से महसूस किया हमे एहसास हुआ कि गरीबी, अशिक्षा तथा धन के अभाव में काफी बड़ी संख्या में अभिभावक अपनी लड़कियों की शादी नहीं कर पाते रहे है। इस पीड़ा को कम करने के उद्देश्य से राज्य में पहली बार मैने निर्दलीय विधायक के तौर पर 10 मार्च 2012 से सामूहिक विवाह के अभियान को शुरू कर वर्ष 2015 तक 375 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने में हम लोगों ने सफलता प्राप्त किया। पुनः नवम्बर 2020 में ढ़ाका विधानसभा की महान जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझे विधायक रूप में जिम्मेवारी दिया। परन्तु COVID 19 के कारण दो वर्ष सामूहिक विवाह नहीं कराया जा सका। जिसका ख्याल करते हुए वर्ष 2024 में 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया गया है। जिसमें ढ़ाका विधान सभा सहित किसी क्षेत्र जिला के वर-वधू पक्ष सामूहिक विवाह हेतु आवेदन दे सकते है। मेरा एवं आयोजन समिति के सभी पदाधिकारीगण एवं सहयोगीगण की संयुक्त हार्दिक इच्छा है कि आप सभी दिनांक – 25 फरवरी 2024 (रविवार) को सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे के बीच आयोजित उपर्युक्त कार्यक्रम में पधार कर वर- को अपना शीवाद एवं आयोजन समिति मार्गदर्शन प्रदान करने की कृपा किया जाए।
आपका
पवन कुमार जायसवाल
विधायक, ढाका सह प्रदेश अध्यक्ष
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, बिहार
Mob.-9955963663, 8987300001