🚩 #श्रीबलभद्रजीकीआरती 🚩
ॐ जय बलभद्र हरे
प्रभु जय बलभद्र हरे
अपने कुल की रक्षा/२
तू प्रभु नित्य करे… ॐ जय बलभद्र हरे ।।
जो सेवे सुख पावे
प्रति पल गुण गावे
हो स्वामी प्रति पल गुण गावे
सुख-सम्पत्ति घर आवे/२
निर्मल तन पावे… ॐ जय बलभद्र हरे ॥१॥
तुम हलधर हो स्वामी
सब सुख के दाता
हो स्वामी सब सुख के दाता
अन्न तुम्हारे हल से/२
हर प्राणी पाता… ॐ जय बलभद्र हरे ॥२॥
गंगाजल सा पावन
है तेरी काया
हो स्वामी है तेरी काया
जगत् नाथ हो देवा/२
जग तेरी माया… ॐ जय बलभद्र हरे ॥३॥
जल थल के कण-कण में
तुम्हें पाऊँ देवा
हो स्वामी तुम्हें पाऊँ देवा
ऐसा वर दो स्वामी/२
नित्य करूँ सेवा… ॐ जय बलभद्र हरे ॥४॥
भक्त जनों के रक्षक
दिव्य स्वरूप धरे
हो स्वामी दिव्य स्वरूप धरे
गौरवर्ण नीलाम्बर/२
सबके मन मोहे… ॐ जय बलभद्र हरे ॥५॥
विषय विकार मिटाओ
पाप हरो देवा
हो स्वामी पाप हरो देवा
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ/२
करूँ मन से सेवा… ॐ जय बलभद्र हरे ॥६॥
वन्दन हे बलदेवा
जग के सुखदाता
हो स्वामी जग के सुखदाता
चरणों में अर्पित पुष्प को
स्वीकारो दाता… ॐ जय बलभद्र हरे ॥७॥
सभी भक्त मिल करें स्तुति
जगदाता मेरे
हो स्वामी जगदाता मेरे
मुरलीधर के भईया/२
सबके मन मोहे… ॐ जय बलभद्र हरे ॥८॥
जो बलभद्र जी की आरती
जो कोई जन गावे
हो स्वामी प्रेम सहित गावे तन मन सुख सम्पत्ति
मनवांछित फल पावे…
ॐ जय बलभद्र हरे ॥९॥ ॐ जय बलभद्र हरे,
प्रभु जय बलभद्र हरे
अपने कुल की रक्षा/२
तू प्रभु नित्य करे… ॐ जय बलभद्र हरे ।।
💐💐💐💐
मानव_भगत
9473430430 (व्हाट्सएप)
8825142980 (संपर्क)